{"_id":"6ac5376e5a5447057b05b683","slug":"emphasis-placed-on-promoting-makhana-cultivation-mau-news-c-295-1-svns1029-153152-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मखाना की खेती को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मखाना की खेती को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर
विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में आयोजित कृषक संगोष्ठी को संबोधित करते जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज रा
मऊ। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में उद्यान विभाग द्वारा ''मखाना विकास योजना 2026-27'' के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक मेला, गोष्ठी एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर कृषि, उद्यान, मत्स्य व अन्य संबंधित विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर किसानों को विभागीय योजनाओं, उपलब्ध सुविधाओं तथा मिलने वाले अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मनोज राय ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि किसान आधुनिक और नवोन्मेषी कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें तथा खेती को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करें।
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने मखाना की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन तकनीक और इसके आर्थिक लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिहार मखाना उत्पादन में देश-दुनिया में अग्रणी है, लेकिन उत्तर प्रदेश में भी इसकी खेती की अपार संभावनाएं हैं। उनके संबोधन से प्रेरित होकर स्थानीय किसानों ने मखाना की खेती अपनाने में विशेष रुचि दिखाई। वहीं मत्स्य विभाग के अधिकारियों और उप कृषि निदेशक ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों और मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी।
विज्ञापन
उपनिदेशक उद्यान (आजमगढ़ मंडल) जयकरण सिंह ने किसानों को औद्यानिकी फसलों की ओर रुख करने की सलाह दी। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से संपर्क करने का अनुरोध करते हुए कृषकों को सहयोग हेतु मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए। कार्यक्रम के समापन पर जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने मखाना विकास योजना सहित उद्यान विभाग की अन्य योजनाओं का विवरण साझा किया और पात्र किसानों से आवेदन करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा सिंह, जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, एग्रोनॉमिस्ट रमेश यादव, प्रगतिशील कृषक देव प्रकाश राय, जयप्रकाश सिंह, आशीष राय, अंजनी कुमार सिंह, राकेश सिंह तथा उद्यान निरीक्षक जसपाल सिंह, मिथिलेश सिंह, अरुण कुमार यादव, बलजीत यादव और अमरनाथ यादव उपस्थित रहे।