फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on recovery from big defaulters

बड़े बकाएदारों से वसूली पर दें जोर

Mon, 09 May 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on recovery from big defaulters
कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।स? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली तथा अन्य राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें आबकारी, परिवहन, विद्युत ,एवं खनन विभाग को राजस्व वसूली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने तहसील की 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर उनकी वसूली में तेजी लाएं। उन्होंने राजस्व न्यायालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर भी किसान दुर्घटना बीमा के लिए एक काउंटर बनाएं जिससे किसानों को बीमा का लाभ लेने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। आवेदन के बाद किसान को रिसिविंग पर्चा अवश्य उपलब्ध कराएं। उन्होंने दो सप्ताह के अंदर जितने भी नए पट्टे जारी किए गए हैं उनका सर्वेक्षण कर उस पर पट्टेदार को कब्जा दिलाने के लिए अभियान चलाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने नए भू माफिया एवं नए शराब माफियाओं का भी चिह्नांकन कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने समस्त नगर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए भूमि एवं प्रत्येक ब्लॉक में तीन नए गौशाला निर्माण के लिए जमीन के व्यवस्था करने के भी निर्देश समस्त उप जिलाधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन समस्त जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed