फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis given on strength in congress meeting

कांग्रेस की बैठक में मजबूती पर दिया गया बल

Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Emphasis given on strength in congress meeting
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के चयन हेतु आयोजित बैठक को संबोधित कर - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को चयन को लेकर कस्बा के रेलवे फाटक स्थित अंबेडकर परिसर में मंगलवार को हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश शाहनवाज आलम और विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्व विजय सिंह मौजूद रहे। इस दौरान शाहनवाज आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वसूलों, सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने कभी भी जाति, धर्म, मजहब और क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 सालों तक देश की सत्ता संभाली लेकिन लोगों को आपस में नफरत फैलाने का कार्य कभी नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस कमेटी थोड़ा बुरे दौर में है लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बल पर इसे पुन: सत्ता में वापस लाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्व विजय सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीढ़ बताते हुए एकजुटता और आपसी सहयोग से पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि पार्टी की उत्तरा प्रदेश की बागडोर प्रियंका गांधी के हाथ में जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश आया है। उन्होंने कहा कि आपसी मनमुटाव, भेदभाव मिटाकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अगर पार्टी के पक्ष में कार्य करें तो निश्चित रूप से कांग्रेस की प्रदेश में खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाया जा सकता है। कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती के लिए मजबूत संगठन और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का होना आवश्यक है। उन्होंने मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के चयन के लिए कार्यकर्ताओं से आपसी विचार विमर्श कर सर्व सम्मति से तीन लोगों का नाम तय कर जिला कमेटी में भेजे का निर्देश दिया। कहा कि इसके बाद पैनल द्वारा एक नाम पर विचार कर युवा, कर्मठ और ऊर्जावान कांग्रेसी कार्यकर्ता को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक की जिम्मेदारी दी जाएगी। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राष्ट्र कुंवर सिंह, उमाशंकर सिंह दाढ़ी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छोटेलाल, बनवारी राम, सदाशिव राय, मोतीराम, वीरेंद्र कुशवाहा, सिकंदर प्रसाद, विष्णु कुशवाहा, रामचंद्र राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed