फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   emp0ll

हाइटेंशन तार से झुलसा

Sun, 15 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 15 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
emp0ll
शहर कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद मोड़ पर रविवार को एक मकान के निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक राजगीर मिस्त्री बुरी तरह से झुलस गया। जिससे आनन फानन में लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया।
विज्ञापन



जहां पर चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। लेकिन उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।रविवार को सलाहाबाद मोड़ निवासी एक व्यक्ति के मकान का निर्माण हो रहा था। इसी बीच सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सियारह गांव निवासी राजगीर मिस्त्री श्यामसुंदर पुत्र रामधनी टेप से दीवार का नापने लगा।
विज्ञापन



इस बीच छत के उपर से गए हाइटेंशन तार की चपेट में वह आ गया। देखते ही देखते वह बुरी तरह से झुलस गया। स्थानीय लोगों और मकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और श्यामसुंदर को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना के बाद जिला अस्पताल में राजगीर मिस्त्री श्यामसुंदर को हाल जानने सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों को अच्छी तरह से चिकित्सा करने का निर्देश दिया। वहीं अस्पताल में राजगीर  मिस्त्री श्यामसुंदर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed