फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   electric trains will run very soon on Mau Azamgarh via Shahganj rail line travel will be easy

विद्युतीकरणः मऊ-आजमगढ़ वाया शाहगंज रेल लाइन पर बहुत जल्द दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेनें, सफर होगा आसान

Fri, 30 Jul 2021 12:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 12:53 AM IST
सार

मऊ-शाहगंज रेलखंड पर 100 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में मऊ से आजमगढ़ के बीच 43 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। आजमगढ़ से शाहगंज के बीच 53 किमी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य तेजी से जारी है। 

विज्ञापन
electric trains will run very soon on Mau Azamgarh via Shahganj rail line travel will be easy
ट्रायल के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मऊ-आजमगढ़ वाया शाहगंज रेल लाइन पर बहुत जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ेंगी। मऊ से आजमगढ़ के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि आजमगढ़ से शाहगंज के बीच का कार्य प्रगति पर है। कार्य पूरा होने के बाद सीआरएस के निरीक्षण तथा ट्रायल के बाद इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में कई वर्षों से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का इंतजार कर रहे जनपदवासियों का सपना पूरा होगा।  मऊ-शाहगंज रेलखंड पर 100 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में मऊ से आजमगढ़ के बीच 43 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


आजमगढ़ से शाहगंज के बीच 53 किमी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य तेजी से जारी है। जिसके दो माह यानी सितंबर माह तक पूरा होने की संभावना रेलवे अधिकारी जता रहे हैं। विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण के दौरान सौ की रफ्तार से इलेक्ट्रिक लोको इंजन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि मऊ से आजमगढ़ रूट के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है, शेष कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। सीआरएस के निरीक्षण के बाद इस रूट पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा। 

करंट प्रवाह के बाद चेतावनी जारी 

वर्तमान में भटनी-औड़िहार रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ रही हैं। इन ट्रेनों की रफ्तार तेज होने से जहां यात्री समय से अपनी मंजिलों पर पहुंच रहे हैं तो वहीं रेलवे को भी राजस्व का फायदा हो रहा है। हालांकि संक्रमण के दौरान रेलवे को खासी क्षति हुई लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार थमने के साथ ही रेलवे ने फिर से योजना को रफ्तार दे दिया है। 

मऊ से आजमगढ़ रूट पर विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें चेताया गया है कि मऊ से आजमगढ़ के बीच इलेक्ट्रिक लाइन का कार्य पूरा होने के बाद उसे 25 हजार वोल्टेज से चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में इस रूट से गुजरने वाली ट्रेन पर कोई यात्री छत पर न बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed