फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Election Commission accused of bias

Mau News: चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप

Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Election Commission accused of bias
मऊ। समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया कि देश का चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, निष्पक्ष चुनाव कराने के बजाए भारतीय जनता पार्टी का प्रवक्ता व एजेंट बनकर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में बड़ी संख्या में एसआईआर की प्रक्रिया के माध्यम से जीवित और मौजूद लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। वहीं फर्जी मतदाता जोड़े जा रहे हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस तरह भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर सरकार बना रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। साथ ही एसआईआर की कार्रवाई बंद की जाए तथा देश में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराया जाए। ज्ञापन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि वर्तमान समय में चुनाव आयोग गलत काम कर रहा है। आयोग के मुखिया की भाषा ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के पिछले चुनाव में 18,000 जीवित लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए, जिनके शपथ पत्र आयोग को सौंपे गए, लेकिन आज तक किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला सभा की जिलाध्यक्ष सितारा यादव, राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव अंशा यादव, प्रदेश सचिव कालिंदी भारद्वाज, शीला राय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed