फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elderly man tried to kidnap girl in Mau

अपहरण का प्रयासः बच्ची बोली, चिल्लाने का प्रयास किया तो उसने मेरा मुंह दबा दिया, चाकू दिखाने लगा, तभी...

Thu, 16 May 2024 01:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 16 May 2024 01:19 PM IST
सार

Mau News: कोतवाली में पूछताछ और तलाशी लेने पर संदिग्ध के पास से मिला आधार कार्ड से उसकी पहचान अमजद पुत्र जलील गांव माहपुर मुहम्मदाबाद गोहाना (मऊ) के रूप में हुई। घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी की मां रूबीना ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दिया है।

विज्ञापन
Elderly man tried to kidnap girl in Mau
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा  सोफीगंज गांव में गुरुवार को सुबह 7:00 बजे स्कूल पढ़ने जा रही छात्रा का जोगी भेष धारण किए गए अंधेड़ ने अगवा का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर मजदूर मौके पर दड़े तो अपहरणकर्ता भागने का प्रयास करने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कोतवाली ले आई। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा सोफीगंज निवासी 10 वर्षीय तस्मीना पुत्री मुदस्सिर ऊर्फ मुन्ना अल्पाइन कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां प्रतिदिन विद्यालय पहुंचाने जाती थी। गुरुवार को बच्ची सुबह सात बजे अकेले ही विद्यालय जा रही थी। रास्ते में पशु अस्पताल के निकट बगीचे में सुनसान स्थान पर गेरुआ वेश पहने एक व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया तथा उसको ले जाने का प्रयास करने लगा। बच्ची के विरोध करने पर चाकू निकालकर धमकाया तथा मुंह बंद कर  दिया।


घटनास्थल से कुछ दूरी पर मनरेगा में कार्यरत मजदूरों ने यह देख लिया। बच्ची के शोर मचाने पर तथाकथित अपहरणकर्ता भागने लगा। शोर सुनकर गांव के  लोगों व राहगीरो ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया, पीटने लगे। बाद में 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।

घटना के संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव वालों द्वारा जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई । पूछताछ में उसने खुद को भिक्षा मांगने वाला बताया है। पीड़ित किशोरी के परिवार वालों को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed