{"_id":"61dc6f3bc823a8227f11f47b","slug":"elderly-divyang-voters-will-vote-sitting-at-home-mau-news-vns6328629121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाता घर बैठे करेंगे मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/ मुहम्मदाबाद गोहना। जनपद में 80 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अब घर बैठे ही मतदान कर सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने रूप रेखा बनाई है। परिवार वालों को अब ऐसे लोगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी। जनपद में ऐसे मतदाता और दिव्यांगजनों को चिह्नित किया जा रहा है। जिले में 80 साल से अधिक बुजुर्गों मतदाताओं की संख्या 30 हजार 857 और दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 8145 रिकार्ड में दर्ज है।
निर्वाचन आयोग कोविड संक्रमण को देखते हुए बुजुर्गों और दिव्यांगों को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने जा रहा है। बुजुर्ग व विकलांग मतदाताओं की सुविधा के लिए उनके संबंधित बूथों के बीएलओ द्वारा फार्म 12 डी उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाताओं को फार्म पर अपना डिटेल भरकर जमा कराना होगा। बैलेट मतदान के लिए नियुक्त पोलिंग पार्टी मतदाताओं के घर जाकर बैलट पेपर से मतदान कराएगी। मुहम्मदबाद गोहना के एसडीएम न्यायिक मजिस्ट्रेट कोमल यादव ने बताया कि बीएलओ बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित कर रहे हैं। जो बैलेट पेपर से ही मतदान करेंगे। अगर वह मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान करना चाहते हैं तो वह ईवीएम से अपना वोट दे सकते हैं। चार विधानसभा क्षेत्रों में 80 साल से अधिक बुजुर्गों और दिव्यांगों की कुल संख्या 39 हजार दो है। इसके साथ ही संक्रमित अथवा इसकी शंका में आइसोलेट मतदाताओं को भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी।