फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elderly dies due to uncontrolled bike collision

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Mon, 20 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies due to uncontrolled bike collision
मऊ। हलधलपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा कस्बा से सटे मुबारकपुर स्थित नई बस्ती में शनिवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक सवार ने एक वृद्ध को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। लेकिन परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नई बस्ती निवासी सूर्यनाथ गुप्ता (60) पुत्र स्वर्गीय बनवारी प्रसाद गुप्ता अपने घर से सामान खरीदने के लिए बाजार के लिए निकले थे। अभी वह सहारा इंडिया के आसपास पहुंचे थे कि रतनपुरा से रसड़ा की तरह जा रहे बाइक सवार ने बेकाबू होकर के उन्हें टक्कर मार दी। बाजार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को लेकर थाने गए। घायल सूर्यनाथ गुप्ता की मौत अत्यधिक खून बहने से हुई खून बहने से हुई। गांव के पूर्व प्रधान शमीम अहमद तथा मृतक के दामाद प्रेम नाथ गुप्त हधलरपुर थाने पर जाकर के घटना की प्रथम सूचना दी। प्राथमिकी मृतक की पत्नी रंभा देवी के तरफ से दर्ज कराई गई है। मृतक सूर्यनाथ गुप्ता अपनी पत्नी रंभा गुप्ता पुत्र शैलेंद्र एवं रविंदर गुप्ता के साथ मुंबई में रह कर नौकरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed