फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Elder brother dies after being hit by a dumper, younger brother is in critical condition

Mau News: डंपर की चपेट में आने से बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर

Fri, 29 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Elder brother dies after being hit by a dumper, younger brother is in critical condition
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर डंफर की चपेट में आने बाइक सवार की युवक की मौत के बाद ज
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हरदसपुर गांव निवासी रवि राजभर (30) और उनके भाई रामाश्रय राजभर (25) शहर के राघोपट्टी में गैस सिलिंडर की डिलीवरी कर घर जा रहे थे। इस बीच गाजीपुर तिराहे पर गाजीपुर की तरफ जा रहे मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से बाइक पर पीछे बैठे रवि राजभर की मौत हो गई। जबकि रामाश्रय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों भाई गैस सिलिंडर वितरण का कार्य करते थे। रवि की शादी हो गई थी। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। चिकित्सकों ने घायल रामाश्रय को रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कार की रोशनी से चौंधिया गईं आंखें, टकराई बाइक, मौत



मुहम्मदाबाद गोहना/वालिदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत में बृहस्पतिवार की रात नौ बजे एक बाइक चालक बिजली खंभे से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सामने आ रही कार की लाइट से युवक की आंखें चौंधिया जाने से यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खालिसा गांव निवासी जितेंद्र राजभर (39) बुधवार को मुहम्मदाबाद से घर जा रहा था। इस दौरान वलीदपुर रामनगर मार्ग पर माधव दास मंदिर के समीप सामने से आ रही कार की रोशनी से आंखें चौंधिया गईं।




इस कारण सड़क के किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर के खंभे से बाइक टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जितेंद्र दो बार सऊदी जा चुका था। इन दिनों वह यहीं मजदूरी करता था। मृतक को दो पुत्र और एक पुत्री है। जितेंद्र की मौत से मां नरमी देवी, पत्नी अनीता बेहाल हैं। कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed