{"_id":"597ccb794f1c1b7f0f8b45e2","slug":"eighth-grade-students-can-not-tell-english-spelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं कक्षा के बच्चे नहीं बता पाए इंग्लिश की स्पेलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं कक्षा के बच्चे नहीं बता पाए इंग्लिश की स्पेलिंग
mau news
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर स्कूल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। शासन प्रशासन की तरफ से तमाम फरमान जारी होने के बाद भी परिषदीय विद्यालय के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलती नजर नहीं आ रही है। आठवीं कक्षा के बच्चे इंग्लिश की स्पेलिंग नहीं बता पा रहे हैं।
शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट के निरीक्षण में मामला प्रकाश में आया। शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट राजेश यादव ने जय बहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिलने पर शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।
खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट ने दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जय बहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठवीं कक्षा के वर्ग अ में इंग्लिश पढ़ाया जा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से इंग्लिश की स्पेलिंग पूछा तो तो कोई बच्चा उत्तर नहीं दे पाया। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी भड़क गए। शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी। सातवीं कक्षा के वर्ग ब में भूगोल पढ़ाया जा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूछे गए तीन प्रश्नों में दो प्रश्नों का उत्तर बच्चों ने उत्साह पूर्वक दिया। शिक्षिका द्वारा अध्यापन कार्य की शैली को सराहा। बच्चों से पूछा कि शैल किसे कहते हैं, आफ्टरनून किसे कहते है तो दोनों का उत्तर बच्चे नहीं दे सके जबकि दोनों का प्रश्न और उत्तर श्यामपट्ट पर लिखा था। शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित मिले साथ ही उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों में शिक्षा का स्तर की जानकारी भी ली। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।