फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Eid-e-Milad-un-Nabi refused to cheer

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी

Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Eid-e-Milad-un-Nabi refused to cheer
घोसी नगर में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर निकले जुलूसे मोहम्मदी में शामिल मुस्लिमबंधु। - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने जिले के नगरीय तथा ग्रामीण इलाकों में जुलूस निकाला। साथ जलसा सहित धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबादगोहना: ईदमिलादुन नबी के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने कस्बा के रसूलपुर, बरईपुर, कायस्थ टोला से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग नात पढ़ते हुए चल रहे थे। इसके बाद रोडवेज सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए कायस्थ टोला चौक आकर समाप्त हो गया। इस अवसर पर मौलानाओं ने कहा कि रबीउल अव्वल का महीना इस्लामी साल का तीसरा महीना है। इसी महीने में दुनिया की सबसे बड़ी हस्ती मुहम्मद साहब की पैदाइश हुई। जिनका नाम मुहम्मद अरबी के नाम से जाना जाता है। माहे रबी अव्वल इस महीने में दो अहम वाक्या हुए हैं। एक हुजूर साहब की वफात दूसरे हुजूर साहब का मक्का छोड़कर मदीना की तरफ हिजरत करना। इसी वजह से इस महीने की मुसलमानों के लिए बड़ी शआदतमंद है।
विज्ञापन

मधुबन: तहसील क्षेत्र के कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रविवार को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लोग अति उत्साहित दिखें। गांव की गलियों में रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा की सदाएं गूंजती रहीं। क्षेत्र के सिपाह, बीबीपुर, दुबारी, पूराबंधुमल, फतेहपुर, मर्यादपुर, दरगाह में जलूस निकाला गया। जलसा, नाते पाक जैसे कई आयोजनों के माध्यम से मुसलमानों के आखिरी पैग़ंबर हजरत मुहम्मद की इस दुनिया में आमद के दिन का इस्तक़बाल किया गया। दरगाह गांव में मदरसा तालीमुद्दीन की तरफ से जलूस निकला गया। जुलूस में दोनों समुदाय के लोगों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराकर देश में सदियों से चले आ रहे गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वलीदपुर: ईदमिलादुन नबी के अवसर पर मुस्लिम बंधुओं ने नगर पंचायत वलीदपुर में जुलूस निकाला गया। नगर के कामिलिया मदरसा से निकले जुलूस अलग-अलग रास्तों से होते हुए छोटी बाजार, उत्तर का पूरा तक गए और वहां से वापस होकर फिर कामिलिया मदरसा में देर शाम समाप्त हो गए। जुलूस में मोहम्मद साहब की शान में नात शरीफ का नजराना पेश किया गया। मौलानाओं ने कहा कि अल्लाह ने मोहम्मद साहब को मुहसिने इंसानियत बनाकर इस दुनिया में भेजा था। मोहम्मद साहब ने दुनिया वालों को अमन और शांति का संदेश दिया और एक दूसरे के साथ प्यार और मोहब्बत के साथ रहने की सीख दी। इस मौके पर नगर के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

चिरैयाकोट में  ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस,शामिल लोग।

चिरैयाकोट में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला गया जुलूस,शामिल लोग।- फोटो : MAU

घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर की गई आकर्षक सजावट।

घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर की गई आकर्षक सजावट।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed