{"_id":"612a7a3e8ebc3e79c43fa5e3","slug":"efforts-to-start-saidi-road-started-the-city-will-get-rid-of-the-jam-mau-news-vns608512833","type":"story","status":"publish","title_hn":"सईदी रोड को प्रारंभ करने की कवायद शुरू, शहर को जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सईदी रोड को प्रारंभ करने की कवायद शुरू, शहर को जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
मऊ। नगर के बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के पास लगने वाले जाम के जाम से लोगों को बहुत जल्द निजात मिलने वाली है। सिंधी कॉलोनी, सदर चौक को मुंशीपुरा ओवरब्रिज से जोड़ने वाली सईदी रोड पर जल्द आवागमन सुनिश्चित करने के क्रम में काम में तेजी आ गई है। हालांकि पूर्व में ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य कर दिया गया है लेकिन सड़क निर्माण में रोड के बीच आने वाला विद्युत पोल बाधा बन रहा था। इसके लिए नगर पालिका ने 22 लाख रुपया विद्युत विभाग को मुहैया कराया है। अब विद्युत पोल हटने के साथ ही सड़क निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने को सईदी रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए रेलवे परिसर की बाउंड्री वॉल का निर्माण सहित उसके पुताई का काम किया जा चुका है। इसके पूर्व रेलवे को एक करोड़ 34 लाख रुपए जमा करने के बाद मार्ग की चौड़ाई 22 फुट कराई गई थी। मार्ग के बीच अवरोध के रूप में विद्युत पोल सड़क निर्माण में बाधक था। जिसको दूर करने के लिए विद्युत विभाग को 22 लाख रुपए देकर विद्युत पोल को हटवाया गया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण होने से न्याजमुहम्मदपुरा के लोगों में काफी खुशी है।
सईदी रोड की चौड़ाई काफी कम होने के कारण इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही में काफी दिक्कत होती थी। लेकिन अब आटो, कार आदि जैसे हल्के वाहन काफी आसानी से मुंशीपुरा ओवरब्रिज के नीचे से निकल सकते हैं। इस मार्ग के शुरू होने के बाद बाल निकेतन क्रासिंग सहित मुख्य बाजार में जाम की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
नगर पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तैय्यब पालकी ने बताया कि सईदी रोड से मार्ग के बीच से बिजली का पोल हटाने तथा नवीन पोल लगाए जाने के लिए विद्युत विभाग को नगर पालिका ने तीन माह पूर्व 22 लाख दिया है। वर्तमान में इस मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा नए पोल लगा दिए गए हैं। जल्द ही सड़क के बीच से विद्युत पोल हटा दिए जाएंगे। इसके बाद सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इस मार्ग के बन जाने से नगर क्षेत्र में यातायात की 50 फीसदी समस्या का समाधान हो जाएगा।
सईदी रोड के शुरू होने से होगा यह लाभ
मऊ। नगर में बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग तथा आजमगढ़ मोड़ से लेकर रोडवेज तक हर रोज जाम की स्थिति रहती है। सईदी रोड के प्रारंभ हो जाने से लोगों को जाम के झाम से निजात तो मिलेगी ही, शहर के भीतरी इलाके में जाने के लिए भी लोगों का समय भी बचेगा। लोग मुंशीपुरा रेलवे पुल के नीचे से होते हुए सिंधी कालोनी स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज के सामने निकलेंगे। वहां से सदर चौक तथा शहर कोतवाली होते हुए ढेकुलिया पुल होते हुए बलिया मोड़ तक पहुंच सकते हैं।