फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   EducationMetra-led procession, demonstration

शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, प्रदर्शन

Sat, 29 Jul 2017 11:35 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 29 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
EducationMetra-led procession, demonstration
जुलूस निकालकर पहुंचे शिक्षामित्र।
मऊ। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में शिक्षामित्र भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सांसद को संबोधित ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता को सौंपा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए पांच दिन हो गया, लेकिन शासन प्रशासन की तरफ से सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। अगर समायोजन बरकरार नहीं रखा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वेद प्रकाश आर्य ने कहा कि समाज का एक शिक्षक वर्ग आज पूरे परिवार के साथ भुखमरी के कगार पर है। जब तक सरकार हमारा खोया हुआ सम्मान नहीं दिलाती तब तक आंदोलन जारी रहेेगा। सुविधा शाही ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्यवाई करने की धमकी दी जा रही है इससे हम लोग डरने वाले नहीं हैं । कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूरा परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंचने के कगार पर है। बीएसए कार्यालय परिसर में धरना देने के बाद शिक्षामित्र जुलूस की शक्ल भाजपा कार्यालय पहुंचकर सांसद को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरने को वृजभूषण मौर्य, बलिराम सिंह, ऋतु शर्मा,राजकुमार, जयंत राय, दीनानाथ पांडेय आदि ने संबोधित किया। धरने में नीरज, सूर्योदय, नसीम,   मधु, अनीता, राहुल, मायाशंकर, मीना सिंह, प्रेमलता, माया तिवारी, रीता राय, विमला, ओमप्रकाश, नीतू, विमला, सुनीता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed