फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Education: Performed on the Collectorate

शिक्षामित्रों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 21 May 2018 11:44 PM IST
mau
mau Updated Mon, 21 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Education: Performed on the Collectorate
कलेक्ट्रेट पर सोमवार को धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र । - फोटो : mau
शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षामित्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।  
विज्ञापन

     
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि मांगों के समर्थन में लगभग 31 सांसदों की तरफ से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए सरकार को लिखित रुप से दिया है। लेकिन अभी तक विचार नहीं किया जा सका है। महंगाई के दौर में शिक्षामित्र अल्प मानदेय पर कार्य करते आ रहे हैं। अल्प मानदेय में जीवन यापन न होने के चलते प्रदेश में अब तक छह सौ शिक्षामित्रों ने मौत को गले लगा लिया है। प्रवीण राय ने कहा कि समय रहते सरकार मांगों पर पूर्ण विचार नहीं किया तो आने वाले दिनों में शिक्षामित्र लखनऊ में प्रदर्शन और आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


जिला महामंत्री विद्यासागर ने कहा कि देश के 10 राज्यों की सरकारों ने शिक्षामित्रों की समस्याओं का अच्छे ढंग से निस्तारण किया है।  शिक्षामित्रों को आज भूखों मरने के नौबत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुन: अध्यापक पद पर बहाल करने, समान कार्य समान वेतन के आधार पर वेतन लागू तथा 62 वर्ष सेवा के लिए नियमावली बनाए जाने सहित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान जयंत राय, राजकुमार यादव, बलिराम सिंह, राजेश शुक्ल, हरिगोविंद, हरिकेश मौर्य, हरिंद्र यादव, रीना, सर्वेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed