फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Union Minister Dharmendra Pradhan said that backwards are respected in BJP only

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- सीएम योगी ने अखिलेश के ‘नवरत्नों’ को जेल में डाला, 300 से अधिक सीटों के साथ फिर बनेगी भाजपा की सरकार

Tue, 21 Dec 2021 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Dec 2021 07:12 PM IST
सार

मऊ के भिखारीपुर में आयोजित जनसभा में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा किया कि भाजपा की सरकारों ने मिलकर देश और प्रदेश के लोगों की चिंता की। गरीबों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों ने केवल अपने महल खड़े किए, बल्कि अपनों, अपने करीबियों का ही पोषण किया।

विज्ञापन
Union Minister Dharmendra Pradhan said that backwards are respected in BJP only
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधायक मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद, गरीबों की जमीन और नौकरी हड़पने वाले आजम खान को जेल में डाल दिया। बिचौलिए और गुंडे, अपराधी जेल में हैं। यही सब अखिलेश के नवरत्न थे।

विज्ञापन


वह मंगलवार को जन विश्वास यात्रा के मऊ के भिखारीपुर पहुंचने पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि योगी गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के लिए बहुत उपयोगी हैं, क्योंकि उन्होंने उनके हितों के लिए काम किया।
विज्ञापन


कहा कि पहले की सरकार चंद लोगों की थी, बिचौलिए, गुंडे और माफिया उसकी पसंद थे। लेकिन, हमारी डबल इंजन की सरकार के केंद्र में कोई अपराधी नहीं है। यह गरीबों, पिछड़ों, दलितों, वंचितों, महिलाओं, युवाओं को केंद्र में रखकर काम करने वाली सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने जन धन खातों से सीधे पैसे भेजे, घर बनाने के लिए पैसा दिया, बिजली दी, गैस कनेक्शन दिया, मुफ्त अनाज दिया, खाद्य तेल, दाल और नमक दिया। पांच लाख रुपये तक का आयुष्मान का स्वास्थ्य रक्षा कवर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना में जब प्रदेश के गरीब, वंचित, पिछड़े और आम लोग विपत्ति में थे तो महलों में रहने वाले लोग घरों से नहीं निकले।

भाजपा की सरकारों ने मिलकर देश और प्रदेश के लोगों की चिंता की। गरीबों और पिछड़ों के नाम पर राजनीति करने वालों ने केवल अपने महल खड़े किए, बल्कि अपनों, अपने करीबियों का ही पोषण किया। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाया।  उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हम अपने काम के आधार पर जनता के बीच में आए हैं।

विधानसभा चुनावों में योगी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की 300 से अधिक सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कहा कि 69 हजार शिक्षकों की भर्ती मामले की समस्याओं को जल्द सुलझा लिया जाएगा। पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अपने को राजभरों का नेता बताते हैं लेकिन वह खुद बियार जाति के हैं।

उनका राजभरों के हित से कोई लेना देना नहीं हैं। वह मुख्तार अंसारी के आदमी हैं। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि भाजपा से हुए समझौते के तहत सुभासपा को दी गई आठ सीटों में से दो सीटों को ओमप्रकाश ने अपने घर के लिए रख लिया था।

जनसभा को दारा सिंह चौहान, अनिल राजभर, सांसद रमापति राम त्रिपाठी  संयोजक हरीश द्विवेदी, जय प्रकाश निषाद, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, श्रीराम सोनकर, विजय राजभर ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता तथा संचालन जिले के प्रभारी सहजानंद राय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed