{"_id":"5fb558ad8ebc3e9bcb6f28b4","slug":"e-miscreants-robbed-the-bank-franchisee-of-fifty-thousand-mau-news-vns5588455148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक फ्रेंचाइजी को गोली मार बदमाशों ने लूटा पचास हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक फ्रेंचाइजी को गोली मार बदमाशों ने लूटा पचास हजार
विज्ञापन
पिपरीडीह (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के सामने और पिपरीडीह चौकी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक फ्रेंचाइजी के संचालक को गोली मारकर उसके पास मौजूद 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरायलखंसी थाने के बबुआपुर गांव के पंड़ितपुरा मौजा निवासी सुमंत चौहान (40) पुत्र सूरजनाथ चौहान रैकवारेडीह बाजार में इलाहाबाद बैंक की फ्रेंचाइजी लेकर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। बुधवार को किसी काम से सुमंत को जिला मुख्यालय मौजूद इलाहाबाद बैंक जाना था। इसके चलते वह जल्दी दुकान बंद कर मुख्यालय चला गया।
ज्ञात हो कि शाम को छह बजे के करीब वह बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक पिपरीडीह बाजार से करीब पांच सौ मीटर आगे फुलवरिया गांव स्थित पुलिस चौकी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे अपाचे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवर टेक कर रोक किया। इस दौरान बदमाश सुमंत के कंधे पर टंगा बैंग छिनने लगे। लेकिन सुुमंत ने उनका विरोध कर हाथापाई कर लिया। इस पर एक बदमाश ने अपने पास रखे तमंचे को निकालकर सुमंत पर फायर कर दिया। गोली सुंमत के दांए बांह में लगी, इस दौरान वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश उसके कंधे से बैग छीनकर पिपरीडीह बाजार की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
दूसरी तरफ गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी तथा थानाध्यक्ष सरायलखंसी निहार नंदन मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल को अस्पताल भेजकर मामले की जांच कर ही रही थी, कि सूचना पाकर एसपी सुशील घुले मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। एसपी ने लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। इसके बाद एसपी ने पुलिस को आदेश दिया कि वो पिपरीडीह बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से बदमाशों का पता लगाए। दूसरी तरफ घायल बैंक फ्रेचाई संचालक सुमंत ने पुलिस को बताया कि लूटे गए बैग में पचास हजार रुपया था। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं थी। घायल का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा था।