फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dussehra

श्रीराम ने दशानन का मान किया चूर, जीता सत्य

Fri, 23 Oct 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 23 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dussehra
असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी का पर्व परंपरागत और हर्षोल्लासपूर्वक नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मनाया गया। इस मौके पर पर्व के मुताबिक होने वाली रामलीला में रावण वध की लीला का मंचन नगर के दशई पोखरा और रेलवे के मैदान पर किया गया। साथ ही लीला स्थलों पर मेला का आयोजन किया गया। इस बीच जमकर हुई आतिशबाजी और जयकारे से समूचा मेला स्थल गूंज उठा।
विज्ञापन



विजयादशमी पर्व के विषय में मान्यता है कि अश्वनि मास की दशमी को ही भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया था। एक अन्य मान्यता यह भी है कि देवी दुर्गा ने महिषासुर राक्षस पर विजय प्राप्त किया था। इस तरह इस पर्व को मनाए जाने के मामले में प्रचलित मान्यताओं केआधार पर विजयादशमी पर्व को असत्य पर सत्य की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
विज्ञापन



माता पोखरा पर रामलीला मेला समिति की ओर से राम-रावण युद्घ की लीला का मंचन किया गया। बाद में रावण वध के लीला के तहत रावण के पुतला का दहन किया गया। इस बीच जमकर आतिशबाजी और जयकारे से वातावरण गूंज उठा। उधर मेले में सजी खिलौने,मिठाइयों सहित अन्य दुकानों पर खरीददारों  की जबरदस्त  भीड़ देखी गई। मेले में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिपरीडीह ः क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दशहरा का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पिपरीडीह बाजार में लगे मेले में रावण के पुतले का दहन किया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी करके जश्न मनाया।



दोहरीघाटः दोहरीघाट कस्बा सहित क्षेत्र में दुर्गा पूजा और हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। नगर में रेलवे स्टेशन पर रामलीला मैदान में राम रावण युद्घ का मंचन किया गया। रावण का अंत होते ही दर्शक जयश्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। अभिमान और बुराई का प्रतीक रावण का पुतला जलाया गया।


कुसुम्हा ः क्षेत्र के विभिन्न इलाकोंमें विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। गोंठा में रामलीला समिति के तत्वावधान में राम रावण युद्घ का मंचन किया गया। अत्याचारी रावण का अंत होते ही दर्शकों के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। बुराइयों के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया।


इस अवसर पर लगे मेेले में मिठाइयों सहित अन्य जरूरी सामानों की जमकर खरीददारी की गई। बच्चों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। रतनपुराः क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रतनपुरा बाजार, सदर बाजार महाराज जी की कुटी पर मेले का आयोजन किया गया।



दुर्गा पूजा पंडालों में  श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया। अंत में   रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में बच्चों ने झूले और मिठाइयों तथा चटपटी वस्तुओं का जमकर आनंद लिया। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अमिला ःअमिला कस्बा सहित क्षेत्र में दशहरे का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।कसबे में  राम रावण युद्घ का मंचन किया गया।  रावण का अंत होते ही दर्शक जयश्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।













  अभिमान और बुराई का प्रतीक रावण का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed