फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   durga mandiron mein paanchave din kee gaee pancham skandamaata kee aaraadhana

दुर्गा मंदिरों में पांचवे दिन की गई पंचम स्कंदमाता की आराधना

Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
durga mandiron mein paanchave din kee gaee pancham skandamaata kee aaraadhana
मऊ।नवरात्र के पांचवे दिन बुधवार को दुर्गा मंदिरों में पंचम स्कंदमाता की आराधना की गई। मां दुर्गा की पूजा के लिए प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मां में अटूट श्रद्धा रखने वाले भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मन्नत मांगी। ग्रामीण अंचलों के कई मंदिरों पर सुविधाओं का अभाव रहने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नवरात्र के पांचवे दिन नगर के शीतला माता मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें देवी मां की झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। मां दुर्गा के पांचवे स्वरूप पंचम स्कंदमाता के दरबार में भक्तों ने शीश नवाकर पूजन अर्चन किया। मां के जयकारे से वातावरण गूंजायमान हो जा रहा था। तेज धूप होने के बाद भी श्रद्धालु डंटे रहे। इस दौरान लोग मां की महिमा का बखान करते थक नहीं रहे थे। अपनी बारी कब आ गई उनको आभास तक नहीं हो सका। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कई प्रमुख मंदिरों में सुविधाओं का अभाव होने से श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। नवरात्र में मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है बावजूद प्रशासन की ओर से सुविधाएं बहाल करने की कवायद शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed