फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dumper entered roadside shops, loss of lakhs

सड़क किनारे दुकानों में घुसा डंपर, लाखों का नुकसान

Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dumper entered roadside shops, loss of lakhs
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई गांव में दुकानों में डंफर घुसने की घटना के विरोध में हाइवे पर सडक - फोटो : MAU
बढ़ुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बरलाई गांव स्थित हाईवे पर शुक्रवार को बेकाबू डंपर दुकानों से जा टकराया। ऐसे में नौ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और लाखों का नुकसान हो गया। गुस्साए दुकानदारों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाइवे पर घंटाभर जाम लगा दिया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। सीओ सिटी ने समझा-बुुुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। शुक्रवार की सुबह नौ बजे के करीब बरलाई गांव स्थित चट्टी पर दुकानदार अपनी दुकानें खोल ही रहे थे। तभी मऊ की तरफ से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर ने हाइवे किनारे बनी खाद-बीज, कंप्यूटर और एक कबाड़ की दुकान सहित नौ दुकानों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि बीज की दुकान का अगला हिस्सा टूटकर जमीन पर आ गिरा। गनीमत थी कि दुकान में बैठा एक युवक बाल-बाल बच गया। हादसा होते ही वहां अफरातफरी मच गई और लोग इकट्ठा हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे पर एक घंटे तक जाम दिया। जिससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की लाइनें लग गईं। सूचना मिलते ही सीओ सिटी धनंजय मिश्र के साथ सरायलखंसी और दक्षिण टोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी के समझाने पर लोगों ने जाम समाप्त किया। घटना में हुए नुकसान के लिए दुकान मालिकों ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed