फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drug department clerk attacked with knife in office, accused arrested

औषधि विभाग के लिपिक पर कार्यालय में चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Drug department clerk attacked with knife in office, accused arrested
मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के लिपिक पर कार्यालय में घुसकर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। घटना बृहस्पतिवार अपराह्न दो बजे की है। हमले में लिपिक के चेहरे पर चोट लगी। लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना के बाद लिपिक ने मामले की जानकारी देते हुए वीडियो भी वायरल किया था। उधर, जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। सदर तहसील क्षेत्र के कोपागंज विकास खण्ड के काछीकाला गांव निवासी अनुपम राय कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में लिपिक हैं। उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की दोपहर दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र निवासी राधेश्याम मौर्या कार्यालय पहुंचा और किसी बात लेकर उससे उलझ गया। इसी दौरान उसने चाकू निकालकर गर्दन पर वार करना चाहा। लेकिन बचाव करने पर चाकू चेहरे पर लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मारपीट होता देख कार्यालय में तैनात कंप्यूटर आपरेटर और अनुसेवक ने किसी तरह बचाया। शहर कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed