फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Driver dies due to overturning of tractor

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर दबने से चालक की मौत

Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to overturning of tractor
मधुबन। मधुबन थाना क्षेत्र के छपराभंगी गांव के सीवान में खेत की जोताई कर बाहर निकलते समय अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। इस दुर्घटना में दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अनिल मल्ल 40 पुत्र स्व.रामचन्द्र मल्ल मधुबन थाना क्षेत्र के उसुरी गांव का निवासी था। वह बृहस्पतिवार की शाम को छपराभंगी गांव के सीवान मे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था। बताया जाता है जुताई कर वह ट्रैक्टर लेकर खेत से बाहर निकल रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना को देख आसपास के लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़े। साथ ही ट्रैक्टर मे फंसे चालक को बाहर निकाले। इस बीच घायल की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी। मृत अनिल के परिवार में उसकी पत्नी मंजू के साथ दो पुत्र दीपक और सुनील है। बताया जाता है दोनो बेटे जीविकोपार्जन के लिए बाहर रहते है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के धक्के से घायल युवक की मौत
रानीपुर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी राम वन काझा के पास बृहस्पतिवार की शाम को सड़क पर करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गए एक युवक की इलाज के दौरान देर रात में मौत हो गए। मृतक जयनाथ पट्टी का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव निवासी दारा राम 40 पुत्र तुलसी बृहस्पतिवार की सायं लगभग 8:30 बजे घर से कुछ दूरी पर गांव से दक्षिण पुलिया के पास गया था। उधर से लौटते समय गुजर रहे ट्रैक्टर के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे आनन फानन में स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे लेकर घर चले गए। जहाँ रात में दारा की मौत हो गई। सूचना पाकर स्थानीय चौकी प्रभारी सहित प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस बाबत प्रभारी अखिलेश कुमार का कहना है की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed