फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Driver dies after water tanker overturns on Purvanchal Expressway villagers block highway in mau

यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पानी का टैंकर पलटने से चालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 28 Jan 2022 02:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 28 Jan 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after water tanker overturns on Purvanchal Expressway villagers block highway in mau
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और लोग। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक्सप्रेस-वे की कार्यदाई संस्था में पानी ढोने वाले टैंकर के पलटने से चालक की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सुरहुरपुए गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए अस्थाई रोड बनाया गया है। इस रोड से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार्य में लगी कार्यदाई संस्था के माल ढोने वाले वाहन आते जाते हैं। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रैकड सैदपुर गांव निवासी रामाशीष(29) पानी का टैंकर लेकर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान वहां तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात डंपर की चपेट में आ गया। डंपर से टक्कर के बाद टैंकर पलट गया, जिसमें दबकर रामाशीष की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोड जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक हो गई। बाद में पहुंचे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के साथ वरिष्ठ चिकित्सक और भाजपा नेता डॉक्टर उमेश सरोज की पहल पर 12 बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक रामाशीष के पिता मारकंडे की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed