फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Driver dies after water tanker overturns on Purvanchal Expressway

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर पानी टैंकर पलटने से चालक की मौत

Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Driver dies after water tanker overturns on Purvanchal Expressway
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक्सप्रेस वे की कार्यदाई संस्था में पानी ढोने वाले टैंकर के पलटने से चालक की मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लगभग तीन घंटा बाद अधिकारियों के समझाने बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सुरहुरपुए गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए अस्थाई रोड बनाया गया है। इस रोड से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कार्य में लगी कार्यदाई संस्था के माल ढोने वाले वाहन आते जाते हैं। शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रैकड सैदपुर गांव निवासी राम आशीष 29 वर्ष पुत्र मारकंडे पानी का टैंकर लेकर एक्सप्रेस वे पर चढ़ रहा था। इस दौरान वहां तेज रफ्तार से जा रहे अज्ञात डंपर की चपेट में आ गया। डंपर से टक्कर के बाद टैंकर पलट गया जिसमे दबकर रामाशीष की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने वहां रोड जाम कर दिया। रोड जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक हो गई। बाद में मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के साथ वरिष्ठ चिकित्सक और भाजपा नेता डॉक्टर उमेश सरोज की पहल पर 12 बजे जाम समाप्त हुआ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक रामाशीष के पिता मारकंडे की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed