{"_id":"0b8aeea0d1e4606aa6df34b47a574817","slug":"dress-exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों को संवारने का कार्य करतीं हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों को संवारने का कार्य करतीं हैं बेटियां
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक प्लाजा में राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम और फैंसी ड्रेस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें बच्चियों की शानदार प्रस्तुती ने सभी का मन मोह लिया। वस्त्रों की लोगों ने तारीफ की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि दो घरों को संवारने का कार्य करती हैं बेटियां। ऐसे में हमें बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विस्तार से महिला सुरक्षा पर पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी ने कहा कि जिस प्रकार से राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद संस्था बिना किसी सरकारी अनुदान के कार्य कर रही है, वह निश्चित ही सराहनीय है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के राष्ट्रीय संयोजक डा.एसएन खत्री ने कहा कि कार्यक्रम में जिस प्रकार से बेटी बचाओ विषय पर बच्चियों ने शानदार प्रस्तुित दी है उससे यह सिद्ध होता है कि कार्यक्रम के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है।
कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, तैय्यब पालकी, डा.नम्रता श्रीवास्तव, डा.अलका राय आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद संस्था की पदाधिकारियों द्वारा लगाई गई फैंसी ड्रेस प्रदर्शनी का भी अतिथियों ने अवलोकन किया।
कार्यक्रम का संचालन तरन्नुम परवीन और रश्मि बरनवाल ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से नीलम सर्राफ, जयश्री औढेकर, मधुलिका बरनवाल, संध्या गुप्ता, नाजिया आदि मौजूद रहीं।