फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Drainage pole open from water logging

जलजमाव से जलनिकासी की खुली पोल

Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drainage pole open from water logging
मऊ। बृहस्पतिवार को दोपहर में हुई झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। उमस भरी गर्मी से राहत मिली। राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग सड़क के किनारे बनी दुकानों के पास खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते दिखे। वहीं भीगते हुए जाते देखे गए। निचले इलाकों में जगह-जगह जलजमाव होने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। सभी नालों की सफाई कार्य पूरा न होने से नगरपालिका के जलनिकासी की पोल खुल गई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप-छांव होती रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखे। अपराह्न बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से गर्मी व राहत मिली। बारिश के चलते नगर के भीटी, मुंशीपुरा, महरनिया, रघुनाथपुरा सहित निचले इलाकों में जगह-जगह जलजमाव हो जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नाले जाम होने से सार्वजनिक नालियों का पानी सड़क पर बहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। बीच-बीच में धूप निकली लेकिन हवा में नमी व आसमान में बादलों की आवाजाही होने के कारण उतनी तपिश नहीं रही, जो अन्य दिनों में थी। बारिश ने आम जनमानस को जहां भीषण गर्मी से राहत पहुंचाई। लोगों को सड़कों पर इधर उधर टहलते देखा गया। बढुआगोदाम: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी व उमस से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed