फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. Sarfaraz President, Sunil elected unopposed as General Secretary

डॉ. सरफ़राज अध्यक्ष, सुनील निर्विरोध महामंत्री निर्वाचित

Sun, 10 Apr 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Dr. Sarfaraz President, Sunil elected unopposed as General Secretary
कोपागंज। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का अधिवेशन और चुनाव पूर्व रविवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से चीफ फार्मासिस्ट डॉ. सरफराज अहमद को निर्विरोध जिलाध्यक्ष तथा सुनील कुमार राय को जिला महामंत्री चुना गया। सभी ने सर्वसम्मति से डॉ. सरफराज अहमद को जिलाध्यक्ष तथा सुनील कुमार राय को महामंत्री चुने जाने के बाद फार्मासिस्टों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के किसी भी कर्मचारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। डॉ.सूबेदार यादव जिलाध्यक्ष आजमगढ़ को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार मुख्य चुनाव अधिकारी, डॉ.राजीव अकेला, ,डॉ. महेन्द्र यादव, डॉ. बी एन सिंह, डॉ. मनोज सिंह, अरविंद यादव, गोपाल सिंह, सदानंद चौधरी, लोकनाथ सिंह, गब्बू यादव, दीनानाथ यादव, राधेश्याम चौधरी, रेखा श्रीवास्तव, जितेंद्र विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed