फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. Lohia was a supporter of the poor, laborers and farmers.

गरीब, मजदूर और किसानों के हिमायती थे डॉ. लोहिया

Tue, 23 Mar 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dr. Lohia was a supporter of the poor, laborers and farmers.
मऊ। समाजवादी चिंतक डॉ.राम मनोहर लोहिया की 111वं जयंती मंगलवार को सपा कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस दौरान सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया गरीब, मजदूर और किसानों के हिमायती थे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से प्रभावित होकर डॉ. लोहिया संग्राम से जुड़ गए और जेल गए थे। इस दौरान उन्होंने यातनाएं भी सहीं। वे सामाजिक समानता की बात करते थे और इसके लिए आजीवन संघर्षरत रहे। जिलाध्यक्ष ने भगत सिंह, सुखदेव और राज गुरू के शहादत दिवस पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सचिव रामहरी चौहान ने डॉ. राम मनोहर लोहिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि डा. लोहिया सामाजिक विचार धारा के प्रबल पक्षधर थे। वे गरीबों, मजदूरों और किसानों के हिमायती थे। सत्ता में रहकर भी उन्होंने तीनों के हक में सत्ता के खिलाफ अपनी बात रखते थे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, रमेश दूबे, रामधनी चौहान, लोहिया धीरज राजभर, रामप्रकाश यादव, गौरव पांडे, दिलीप पांडे, विजय लाल यादव, धर्मेंद्र यादव बिहारी, रामनगीना यादव, बनने खान, मननान, रत्नेश्वर भारतीय, शंम्भू सोनकर उपस्थित थे।
विज्ञापन

मधुबन: समाजवादी पार्टी की विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। इस मौके पर लीलावती कुशवाहा ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया शोषित, पीड़ित, गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों की हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे। उनके आदर्शों को आत्मसात करने से ही देश व समाज की तरक्की संभव है। भीमल कुशवाहा ने कहा कि डॉ. लोहिया के विचारों को आज की पीढ़ी को आत्मसात करना चाहिए। मोलनापुर स्थित ऋषि राम नरेश पीजी कॉलेज में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव के नेतृत्व में डॉ लोहिया की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed