फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dr. Kiran Krishna Barnwal will be honored today

Mau News: आज सम्मानित होंगी डॉ. किरण कृष्ण बरनवाल

Thu, 18 Sep 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dr. Kiran Krishna Barnwal will be honored today
डा.किरण कृष्ण बरनवाल।
मऊ। महिला कल्याण, शिक्षा और समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान करने के लिए शुक्रवार को मुम्मदाबादगोहना कस्बा स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. किरण कृष्ण बरनवाल को अमर उजाला की ओर से वीमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 दिया जाएगा। यह कार्यक्रम वाराणसी के होटल सूर्या केसर पैलेस कैंटोनमेंट मेें शाम पांच बजे से होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. किरण कृष्ण बरनवाल का शिक्षा जगत में प्रतिष्ठित नाम है। अनुशासन, संयमित व्यवहार, छात्रों और अध्यापकों के प्रति स्नेह और मर्यादित आचरण के लिए वह जानी जाती हैं। इनकी काबिलियत, मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण से सेक्रेड हार्ट स्कूल जनपद में सर्वाधिक छात्रों की संख्या वाले स्कूल की श्रेणी में शुमार है। कई सामाजिक संगठनो से जुड़कर शिक्षा के अलावा गरीबों, वनवासी, शिक्षा से वंचित बच्चों और समाज की मुख्य धारा से कटे लोगों के उत्थान के लिए भी कार्य कर रही हैं। समय-समय पर स्कूल में सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर छात्रों के सर्वांगीण विकास का रोल मॉडल बन चुकी हैं। डॉॅ. किरण कृष्ण का मानना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। इनकी प्रेरणादायक सोच और दृष्टिकोण कॉलेज के अध्यापकों और छात्रों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed