फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dowry harassment case filed against seven in-laws

सात ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against seven in-laws
कोपागंज। थाना क्षेत्र के अब्बूपुर और चेरा रामपुरा की दो विवाहिताओं ने पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों पीड़िताओं ने एसपी से मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई थी। जिस पर बुधवार को पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया। थाना क्षेत्र के ग्राम अब्बू पुर निवासी संतोष कुमार गोंड़ ने 2012 में एक युतवी से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक बच्चा भी है। महिला अपने ससुराल में रहती है। आरोप है कि 2013 से महिला को उसके पति व ससुर दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। महिला ने पूर्व में भी उत्पीड़न के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। महिला का पति बार-बार दूसरी शादी करने की धमकी देता था। महिला की मझली ननद का पति रोहित निवासी झोटपुर कई बार छेड़छाड़ और मनमानी करने का प्रयास कर चुका है। 18 जून को महिला के पति व ससुर ने उसका खाना पीना बंद कर दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस पति, ससुर और ननदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। उधर, चेरारामपुरा निवासिनी अंजुमन बानो पत्नी साहिल ने थाने में दर्ज कराये गये शिकायत में कहा है कि उसका निकाह सात वर्ष पूर्व साहिल निवासी चेरारामपुरा के साथ हुआ था। तीन साल पहले पति साहिल, सास चुन्त्ती, जेठ घंटी व जेठानी शबाना दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। पंचायत के बाद पति उसे साथ लेकर गया। उसके बाद भी ससुरालियों अंजुमन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा। 17 जून की रात नौ बजे जेठ, पति ने उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की कोशिश की। महिला के गहने छीन लिए। शोर मचाने पर पास पड़ोस वालों ने आकर बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed