फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dowry harassment case against three including husband on the complaint of married woman

विवाहिता की तहरीर पर पति सहित तीन पर दहेज उत्तपीड़न का मुकदमा

Wed, 12 Jan 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against three including husband on the complaint of married woman
मऊ। कोतवाली क्षेत्र के नसोपुर गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने दहेज को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप में पति समेत सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी शहाबुद्दीन ने अपनी पुत्री रेहाना का निकाह गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र के जरलिहा गांव के शहरे आलम पुत्र मुख्तार के साथ दो साल पूर्व किया था। विवाहिता का आरोप है कि दहेज को लेकर ससुराल के लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे और दहेज की मांग करते थे। विवाहिता द्वारा अपने मायके में जानकारी दी गई लेकिन फिर भी मायके के लोग यह समझ कर चुप रहे कि धीरे-धीरे मामला ठीक हो जाएगा। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने विवाहिता रेहाना को घर से मारपीट कर भगा दिया। इसके बाद रेहाना अपने मायके नासोपुर में आकर रहने लगी। पीड़ित की तहरीर पर मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उतीपड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed