{"_id":"5eaeae1a8ebc3e902d0a8da2","slug":"doordarshan-studies-are-being-liked-by-the-students-mau-news-vns523088982","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को पसंद आ रही दूरदर्शन की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को पसंद आ रही दूरदर्शन की पढ़ाई
विज्ञापन
मऊ। दूरदर्शन के स्वयंप्रभा चैनल पर माध्यमिक विद्यालयों के 10वीं और 12वीं के छात्रों को आनलाइन पढ़ाया जा रहा है। ऐसे में उन छात्र-छात्राओं को राहत मिली है जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। छात्र छात्राएं चैनल को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ छात्रों को दूरदर्शन पर आनलाइन पढ़ाई की जानकारी नहीं हो पाई है। इसके लिए विभाग की तरफ से प्रधानाचार्यों को छात्र छात्राओं को दूरदर्शन के जरिए से होने वाली पढ़ाई की जानकारी देने को कहा गया है।
जिले में 67 सहायता प्राप्त, 14 राजकीय तथा 434 कालेजों में लगभग ढाई लाख से अधिक छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। कोरोना के चलते देश भर में हुए लॉकडाउन ने शिक्षा का स्वरूप बदल दिया है। कल तक बैग और बस्ते के साथ विद्यालय जाने वाले छात्र छात्राएं अब घर पर ही पूरी तन्मयता से पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों की मानें तो ऑनलाइन पढ़ाई से उनका कोर्स पूरा हो रहा है। उन्हें स्कूल से दूरी का मलाल नहीं है। संत कबीर इंटर कालेज के 10वीं की छात्रा रेशमा का कहना था कि दूरदर्शन पर आनलाइन क्लासेज शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी उपयोगी साबित हो रही। इसी विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा नंदनी ने बताया कि दूरदर्शन पर क्लासेज शुरू होने से सभी बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। क्योंकि स्मार्टफोन का झंझट नहीं है। 12वीं की छात्रा वैष्णवी का कहना था कि विद्यालय के ग्रुप से आनलाइन पढ़ाई कर रही थी। दूरदर्शन पर क्लासेज शुरू होने से कोर्स तैयार करने में काफी मदद मिल रही है। 12वीं के छात्र आशीष कुमार और सोनाली का कहना था कि दूरदर्शन पर आनलाइन क्लासेज काफी रुचिकर लग रहा है। 10वीं के छात्र मयंक मिश्र का कहना है कि दूरदर्शन पर आनलाइन क्लासेज शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में काफी मदद मिल रही है।
कोट
समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को छात्र छात्राओं को दूरदर्शन के माध्यम से होने वाली पढ़ाई की जानकारी देने के लिए निर्देश दिया गया है।
राजेंद्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक