फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   done the work after five months

फंसने की नौबत आई तो पांच महीने बाद कराया काम

Tue, 12 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
done the work after five months
मऊ। रानीपुर ब्लाक के कटघर संजर गांव में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने एक व्यक्ति के खेत के समतली करण का कार्य दिखा कर नवंबर 2019 में 1.22ं लाख रुपयों को भुगतान ले लिया था।गांव में बिना कार्य कराए ही लाखों के भुगतान ले लिए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की तो डीएम के आदेश पर सहायाक प्रबंधक कोआपरेटिव ने जांच किया। जांच में फसतं देख नवंबर महीने में ही जिस कार्य को दिखाकर भुगतान ले लिया गया था। उसी खेत को समतल कराने के लिए तीन ट्रैक्टर लगाकर शनिवार और रविवार को उसी व्यक्ति का खेत समतल करा दिया गया।
विज्ञापन

वैसे भी मनरेगा के तहत मजदूरों से कार्य कराना होता है न कि ट्रैक्टरों से इस मामले में गांव के ही डा. ओमप्रकाश यादव ने एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना को शिकायती प्रार्थनापत्र दिया। शिकायत में कहा गया है कि ग्राम प्रधान ने मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत के अवस्थी चक पुरवा निवासी शिवमूरत सहित अन्य किसानों के खेत का समतली करण दिखा कर 1.22 लाख का भुगतान 27 नवंबर 2019 को ही ले लिया था।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता का कहना है कि जिस समय खेत का समतली करण करना दर्शाया गया है , उस समय उस खेत में गेहूं की फसल बोई गई थी और जिस समय जांच अधिकारी मौके पर आए थे तो उस समय गेहं की फसल लगी थी। इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान ने अपने भाई चाचा सहित छह करीबियों के खेत का समतलीकरण दर्शाकर रुपये निकाल लिया है।इसकी शिकायत पर डीएम के निर्देश पर जांच अधिकारी एआर को आपरेटिव विवेक कौशल ने गांव में जाकर स्थलीय जांच की थी। बीडीओ हरिवंश प्रसाद ने कहा कि वह प्रकरण को गंभीरता से देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed