{"_id":"61e5b71a8708b9043715ab88","slug":"don-t-panic-vote-without-hesitation-mau-news-vns634103553","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप घबराएं नहीं बेझिझक होकर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप घबराएं नहीं बेझिझक होकर करें मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ/घोसी/बोझी बाजार। विधान सभा चुनाव सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यालय पर पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च किया। रूट मार्च के माध्यम से अफसरों ने मतदाताओं को यह संदेश दिया कि वह बिना डर के करें मतदान, उनकी सुरक्षा के लिए हम हैं ना...। वह अधिक से अधिक तक संख्या में मतदान करें। अगर निष्पक्ष मतदान में कोई बाधा डालने की कोशिश करता है तो पुलिस को सूचित करें।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे से सहादतपुरा ब्रह्मस्थान, भीटी चौराहा और जीवन राम इंटर कॉलेज होते हुए बाल निकेतन क्रॉसिंग हट्ठीमदारी तक पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों से रूट मार्च किया। उधर गाजीपुरा तिराहे से आजमगढ़ मोड़, रोडवेज, बाल निकेतन, रौजा, सदर चौक , संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक होते हुए डोमनपुरा मुहल्ले तक रूट मार्च किया। उधर, उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार व सीओ राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसएसबी और स्थानीय पुलिस बल ने सोमवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में रूट मार्च कर विधानसभा चुनाव में निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने तथा अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार ,सीओ राजीवप्रताप सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के अफसरों और जवानों के साथ कोतवाली पुलिस ने कोतवाली से रूट मार्च करते हुए बस स्टेशन, पकड़ी मोड, बड़ागांव बाजार, करीमुद्दीनपुर, मधुबन मोड़ से होते हुए मदापुर, कस्बा बाजर होते हुए मझावरा मोड पहुंच कर राष्ट्रीय राजमार्ग से वापस हुए।
विज्ञापन
एसएसबी व पुलिसकर्मियों को बड़ी संख्या में मुहल्लों में पैदल रूट मार्च करते देख लोगो में उत्सुकता रही। आप सभी सार्वजनिक स्थानों पर तथा मतदान के दिन बूथों पर मास्क लगाकर ही जाएं। उधर घोसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को बोझी बाजार, भटमीला आदि जगहों रूट मार्च किया। कोतवाली प्रभारी नागेश उपाध्याय और बोझी चौकी प्रभारी संतोष यादव, उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी के जवानों ने बाजार सहित आसपास के इलाकों में पैदल ही मार्च कर सुरक्षा का संपूर्ण भरोसा दिया। निष्पक्ष मतदान को लेकर सम्पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाया।