{"_id":"61c0ba157963702c6f6d45e2","slug":"doctors-with-more-than-50-beds-should-get-oxygen-plant-installed-in-their-hospital-dm-mau-news-vns629007367","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बेड से अधिक वाले डाक्टर अपने हास्पिटल में लगवाएं आक्सीजन प्लांट:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बेड से अधिक वाले डाक्टर अपने हास्पिटल में लगवाएं आक्सीजन प्लांट:डीएम
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में निजी अस्पतालों के डाक्टरों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को हुई। बैठक में कोविड-19 वायरस के बाद वर्तमान समय में ओमिक्रोन वेरिएंट के रोकथाम के लिए चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने प्राइवेट हास्पिटलों के डाक्टरों को निर्देश दिया कि 50 बेड से अधिक वाले चिकित्सक अपने अस्पताल में आक्सीजन प्लांट लगवाएं ताकि यदि कोरोना की बचा जा सके। साथ ही सभी हास्पिटल अपने मेडिकल स्टोर में दवाएं की उपलब्धता अनिवार्य रूप से रखेगें।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसएनदूबे ने कहा कि ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाव का सही तरीका टीकाकरण है इस लिए हास्पिटलों में आने वाले मरीजों का टीकाकरण अवश्य कराएं। जिससे कि तीसरी लहर से लोगों को बचाया जा सकें। कहा कि शासन द्वारा जारी प्रोटोकाल का निश्चित रूप से किया जाना है। बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैण्ड पर टीम लगाकर किया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के तरफ से डॉ. पदम जैन ने कहा कि जिस प्रकार पिछले समय में बचाव के दृष्टि से बार-बार हाथ धोना, फेस मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी बनाये रखना प्रमुखता होगी।
इस मौके पर डॉ. आरबीसिंह, डॉ. बीके यादव, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. आरएम मिश्रा, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. सत्यानंद राय, डॉ. संजय सिंह, डॉ. जीएस सिंह, डॉ. एसएन राय, डॉ. आरएन अंसारी, डॉ. एनके सिंह, डॉ. इकबाल अहमद, डॉ. एचएन सिंह आदि शामिल रहे।