फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   doctors on strike after misbehaved in district hospital of mau OPD closed

मऊ: मनबढ़ों ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों से की बदसलूकी, फायरिंग के बाद हड़ताल शुरू, ओपीडी ठप

Wed, 24 Mar 2021 10:04 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Mar 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
doctors on strike after misbehaved in district hospital of mau OPD closed
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मनबढ़ों से परेशान होकर ओपीडी ठप कर दी और हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों का आरोप है कि मंगलवार की रात मरीज का उपचार कराने पहुंचे नशे में मनबढ़ युवकों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ से बदसलूकी कर गाली देते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। गुस्साएं डॉक्टरों की वजह से बुधवार को ओपीडी ठप हो गई। डॉक्टरों ने मांग की है कि अस्पताल में सुरक्षा का प्रबंध किया जाए, क्योंकि इस तरह की घटना आए दिन होती रहती हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात डॉक्टर अनिल इमरजेंसी की ड्यूटी पर थे। डॉक्टर अनिल ने बताया कि 5 से 6 की संख्या में युवक अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मनबढ़ युवकों ने इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों से बदसलूकी की। तभी डॉक्टर अनिल इमरजेंसी में पहुंच गए।
विज्ञापन


इस दौरान नशे में धुत्त युवकों ने डॉक्टर के साथ भी बदसलूकी की। तभी अस्पताल के अन्य कर्मचारी वहां पहुंच गए। स्वास्थ्य कर्मचारियों की बढ़ती संख्या देख मनबढ़ युवक बिना उपचार कराए, अस्पताल से फरार हो गए। लेकिन जाते समय मनबढों ने हवाई फायरिंग की। इस दौरान कर्मचारियों डर से अस्पताल का मुख्य गेट रात को बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टरों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। ओपीडी ठप होने से नाराज डॉक्टरों को प्रशासनिक अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed