फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Doctor assaulted for not prescribing medicine outside in mau

मऊ: बाहर की दवा न लिखने पर चिकित्सक से मारपीट, असलहा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Wed, 11 Aug 2021 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 11 Aug 2021 08:29 PM IST
सार

मऊ जिले के घोसी सीएचसी में वारदात हुई है। चिकित्सक ने पुलिस को तहरीर दी है। दवा दुकानदार पर ओपीडी रजिस्टर फाड़ने व मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Doctor assaulted for not prescribing medicine outside in mau
रजिस्टर फाडे जाने के बाद पुलिस को रजिस्टर दिखाते डॉ एच के पंकज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी सीएचसी में बुधवार दिन में 11 बजे ओपीडी में मरीजों को देख रहे एक चिकित्सक के साथ दो लोगों ने बाहर की दवा न लिखने को लेकर मारपीट की और ओपीडी रजिस्टर फाड़ दिया। नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।

विज्ञापन


इससे अस्पताल में करीब एक घंटे तक चिकित्सा व्यवस्था ठप रही। उधर, पीड़ित चिकित्सक ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ घोसी कोतवाली में तहरीर दी है। इस मामले में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के जिलाध्यक्ष डॉ. एके रंजन ने 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पूरे जिले में ओपीडी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


तहरीर में डॉ. एसके पंकज ने बताया कि वह बुधवार दिन में 11 बजे अपने कक्ष में मरीजों को देख रहे थे। आरोप लगाया कि घोसी कोतवाली के पिढवल निवासी तथा सीएचसी के उत्तरी गेट पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले व्यक्ति का पुत्र उनके कक्ष में आया और उनसे बाहर से दवा लिखने को लेकर बातचीत करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो युवक अपशब्द कहने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों तथा मरीजों के विरोध पर युवक ने अपने पिता को भी बुला लिया। आरोप है कि कुछ देर बाद मेडिकल स्टोर संचालक भी पहुंच गया। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसने उनके साथ मारपीट की और ओपीडी रजिस्टर फाड़ दिया। इस दौरान उसने असलहा दिखाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अचानक हुए हमले से सीएचसी में भगदड़ मच गई। मरीजों संग परिजन सीएचसी से बाहर निकल गए।

घटना से नाराज डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। करीब एक घंटे तक ओपीडी बंद रहने से मरीज काफी परेशान रहे। बाद में केंद्र प्रभारी डॉ. एसएन आर्या के समझाने के बाद कर्मचारियों ने विरोध समाप्त करते हुए ओपीडी शुरू की।

उधर, पीड़ित चिकित्सक ने घोसी कोतवाली में पिता-पुत्र को आरोपित करते हुए तहरीर दी। सीओ घोसी नरेश कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed