{"_id":"595e798a4f1c1b1b078b46fc","slug":"do-not-panic-if-the-transformer-does-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर न लगने पर किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर न लगने पर किया चक्का जाम
mau news
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क जाम करते आक्रोशित ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी । मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी कालीचौरा परसिया मार्ग पर गुरुवार को ट्रांर्सफार्मर रखने के लिए बनाए जाने वाले चबूतरा का निर्माण न होने और बिजली गुल रहने से गुरुवार को ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मधुबन परसिया मार्ग जाम होने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक चलने वाला चक्का जाम के दौरान किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर स्वत: ही लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके समाप्त कर दिया। बताया जाता है कि एक व्यक्ति के जमीन पर चबूतरा का निर्माण विभाग करा रहा था लेकिन संबंधित व्यक्ति के विरोध के चलते विभाग ने भी पल्ला झाड़ लिया है।
विकास खण्ड फतहपूर मडांव क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के कालीचौरा गांव में 100केवीए का ट्रांसफार्मर ओवर लोड के चलते 15 दिन पूर्व जल गया। तब से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से लोगों ने बिजली विभाग से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। विभाग ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए संबंधित स्थान पर चबूतरे के निर्माण की आवश्यकता जताई। पूर्व में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दो पोल के बीच में जमीन से कुछ ऊंचाई पर ही लगा था। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर आने पर उसी स्थान पर चबूतरा बनाकर रखने के लिए विभाग वहां चबूतरा का निर्माण करा था, उसी दौरान भू स्वामी ने निर्माण कार्य रोक दिया। इससे विभाग ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिया। इधर पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर आ गया। ग्रामीणों ने परसिया-मधुबन मार्ग पर सुबह सात बजे ही चक्का जाम कर दिया। जाम लगभग 11 बजे तक चला। मौके पर जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चबूतरे के निर्माण कार्य में आपत्ति है। इसके अभाव में गांव में कम क्षमता का ही ट्रांसफार्मर पहले की ही तरह लगाया जा सकतदा है। इसके आश्वासन के चलते ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त् कर दिया।