फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not panic if the transformer does not

ट्रांसफार्मर न लगने पर किया चक्का जाम

Thu, 06 Jul 2017 11:25 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 06 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Do not panic if the transformer does not
सड़क जाम करते आक्रोशित ग्रामीण।
दुबारी । मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी कालीचौरा परसिया मार्ग पर गुरुवार को ट्रांर्सफार्मर रखने के लिए बनाए जाने वाले चबूतरा का निर्माण न होने और बिजली गुल रहने से गुरुवार को ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मधुबन परसिया मार्ग जाम होने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 7 बजे से लेकर 11 बजे तक चलने वाला चक्का जाम के दौरान किसी भी अधिकारी के मौके पर न पहुंचने पर स्वत: ही लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके समाप्त कर दिया। बताया जाता है कि एक व्यक्ति के जमीन पर चबूतरा का निर्माण विभाग करा रहा था लेकिन संबंधित व्यक्ति के विरोध के चलते विभाग ने भी पल्ला झाड़ लिया है।       
विज्ञापन

 विकास खण्ड फतहपूर मडांव क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के कालीचौरा गांव में 100केवीए का ट्रांसफार्मर ओवर लोड के चलते 15 दिन पूर्व जल गया। तब से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति  बाधित हो गई। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से लोगों ने बिजली विभाग से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। विभाग ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए संबंधित स्थान पर चबूतरे के निर्माण की आवश्यकता जताई। पूर्व में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर दो पोल के बीच में जमीन से कुछ ऊंचाई पर ही लगा था। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर आने पर उसी स्थान पर चबूतरा बनाकर रखने के लिए विभाग वहां चबूतरा का निर्माण करा था, उसी दौरान भू स्वामी ने निर्माण कार्य रोक दिया। इससे विभाग ने भी अपने हाथ पीछे खींच लिया। इधर पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर आ गया। ग्रामीणों ने परसिया-मधुबन मार्ग पर सुबह सात बजे ही चक्का जाम कर दिया। जाम लगभग 11 बजे तक चला। मौके पर जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चबूतरे के निर्माण कार्य में आपत्ति है। इसके अभाव में गांव में कम क्षमता का ही ट्रांसफार्मर पहले की ही तरह लगाया जा सकतदा है। इसके आश्वासन के चलते ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त् कर दिया।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed