फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Do not get rid of cracks, anger

कटान से बचाव के उपाय नहीं, गुस्सा

Fri, 18 May 2018 11:28 PM IST
mau
mau Updated Fri, 18 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
Do not get rid of cracks, anger
कटान - फोटो : अमर उजाला
जिले के दोहरीघाट और सूरजपुर क्षेत्र में घाघरा की कटान से बचाव के उपाय अभी तक नहीं किए गए। अगले महीने मानसून के आगमन के मद्देनजर क्षेत्रीय लोग कटान से होने वाली तबाही को लेकर आशंकित हैं। पिछले साल क्षेत्र में घाघरा ने तबाही मचाई थी। प्रभावितों की मानें तो विभाग हर साल  करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाता है। बावजूद इसके कटान समस्या का स्थायी समाधान नहीं ढूंढ पा रहा।
विज्ञापन


बीते वर्ष दोहरीघाट तथा सूरजपुर क्षेत्र में घाघरा की कटान से भारी तबाही हुई थी। बाढ़ की विभीषिका से लोगों को बचाने के लिए ऐन वक्त पर विभाग को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी थी। इस दौरान विभाग के करोड़ों रुपये पानी में चले गए। यह किस्सा हर वर्ष का है, बाढ़ से बचाव के नाम पर करोड़ों रुपया पानी की बहाया जाता है, इसके बाद भी  कटान की समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा सका है। बीते वर्ष घाघरा नदी की कटान से नदी तट पर बने श्मशान घाट की मोटी दीवार टान में समा गई। भारत माता मंदिर के साथ खाकी बाबा की कुटी सहित कसबे के कई स्थानों पर कटान से भारी तबाही हुई थी।  
विज्ञापन


रसूलपुर के पास कटान से कई एकड़ भूमि नदी में समाहित हो गई थी। यह कटान लगातार दो सप्ताह से अध़िक समय तक होती रही।
 नदी की कटान से कसबे को बचाने के लिए सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर मुक्तिधाम के निकट 300 मीटर तक पिचिंग के लिए 10.70 करोड़ शासन ने स्वीकृत किया है।
लेकिन अब तक एक भी रुपये इस कार्य के लिए विभाग को मिला नहीं। इतना ही नहीं सिंचाई विभाग की ओर से कटान को रोकने और संभावित बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए कोई कार्ययोजना ही नहीं बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय उदासीनता से घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों के लोग तो अभी से दहशत में हैं। इसके अलावा दोहरीघाट कसबा और आस पास की ऐतिहासिक इमारतों, मंदिरों, मस्जिदों और भवनों को बचाने के लिए भी प्रशासन और सिंचाई विभाग सुस्ती में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed