{"_id":"5a73586d4f1c1b4d588b6194","slug":"do-kee-maut-drugs-kill-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में जुलूस में डांस को लेकर मारपीट, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में जुलूस में डांस को लेकर मारपीट, दो की मौत
mau news
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर (मऊ)। थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव की दलित बस्ती में बुधवार की रात साढ़े आठ बजे रविदास जयंती के जुलूस में महिलाओं को डांस के लिए जगह देने को लेकर दलितों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के युवक और दूसरे पक्ष की महिला की मौत हो गई। घटना के बाद एसपी ललित कुमार सिंह, एएसपी शिवजी शुक्ल, सीओ और एसडीएम अनूप कुमार मौके पर पहुंच गए। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ-आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में ले लिया है।
बुधवार को रविदास जंयती पर गोकुलपुरा गांव में देर शाम जुलूस निकाला गया था। रात साढ़े आठ बजे सादीपुर के पास जुलूस में कुछ युवक डांस कर रहे थे। वहां कुछ महिलाएं भी डांस करना चाह रही थीं। इस पर एक व्यक्ति ने डांस कर रहे युवाओं को वहां से हटकर उन्हें जगह देने को कहा। इस पर युवक भड़क गए और उनमें विवाद हो गया पर लोगों ने बीच बचाव कर युवकों को हटा दिया। वापसी में जुलूस सुल्तानीपुर मिर्जाहादीपुरा मेन मार्ग पर पहुंचा तो दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। कुछ युवकों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से दूसरे गुट पर हमला कर दिया। मारपीट में राकेश (23) पुत्र बलिराम अर्जुन (20) और अखिलेश (18) पुत्र गण श्याम लाल और देवंती (47) पत्नी मुनीब घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने देवंती और राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देवंती के घरवाले उसे आजमगढ़, और राकेश के घरवाले उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया। एक पक्ष के मुनीब और दूसरे पक्ष के बलिराम की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ-आठ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ अनिल कुमार ने कहा कि मामूली विवाद को तूल दे दिया गया। तनाव को देखते हुए गांव में पर्याप्त फोर्स तैनात कर दी गई है।