फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM taught the lesson of duty

डीएम ने कर्मियों को पढ़ाया कर्तव्य का पाठ

Fri, 04 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 04 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
DM taught the lesson of duty
ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के तीसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों शुक्रवार को केंद्रों पर रवाना हुईं। इससे पहले रानीपुर एवं  मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्पक्षता और चुनाव के दिशा निर्देशों का पालन करने का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन



पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के पूर्व मतदान कर्मियों, पीठासीन अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि आप पूरी निर्भीकता, निष्पक्षता और कर्तव्यपरायण होकर मतदान कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



 उन्होंने चेताया कि पोलिंग पार्टियां किसी स्थानीय निवासी का आतिथ्य  कदापि स्वीकार न करें। जो भी मतदाता  वोट देने आएं उनसे  शालीनता और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



यदि कोई असामाजिक तत्व पता मिले तो तुरंत अपने उच्चाधिकारियों को सूचित  करें। पुलिस अधीक्षक शिव प्रसाद उपाध्याय ने सभी पुलिस पार्टियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस  अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ  राय, परियोजना निदेशक डा. हरिचरन सिंह और संबंधित उप जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed