फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM SP visited the flood affected areas

डीएम एसपी ने किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा

Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM SP visited the flood affected areas
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के देवारा में सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने राजस्व कर्मियों की टीम के साथ बाढ़ग्रस्त क्षेत्र हाहा नाला, परसिया जयरामगिरी, दुबारी आदि बाढ़ प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने मातहतों को बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घाघरा का पानी अभी नदी में है। लेकिन जलस्तर बढ़ने को देखते हुए सूरजपुर, भैरोपुर, सुग्गीचौरी, दुबारी व परसिया जयरामगीरी मे बाढ़ राहत चौकी के साथ ही शरणार्थी शिविरों तथा स्वास्थ सेवाओं के साथ नाविकों व नावों की उपलब्धता का जिलाधिकारी व एसपी सुशील घुले ने जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने बाढ़ पीड़ितों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए मातहतों को कई आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने चेताया कि बाढ़ से राहत व बचाव में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने हाहा नाला पर स्थित फाटकों में बन गए छिद्रों से पानी रिसने के कारण ताल में पानी बढ़ रहा है। डीएम ने बाढ़ के उग्र रूप लेने से पूर्व फाटकों को हर हाल में ठीक कराने को कहा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, सीओ अमित कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय के साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed