{"_id":"5f2d77058ebc3e3cc97526fd","slug":"dm-sp-visited-flood-affected-villages-mau-news-vns5402215144","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन के बाढ़ ग्रस्त गाँवों को भ्रमण करते जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य।
- फोटो : MAU
Link Copied
अमिला । बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी आशुतोष राय के साथ बड़रॉव ब्लॉक के मुहम्मदाबाद सिपाह, भगवान चक, भुवना चक, हरदौली आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। डीएम ने बाढ़ प्रभावित गांवों पर नजर रखने के लिए उपजिलाधिकारी घोसी आशुतोष राय को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को बाढ़ प्रभावित गांवों में मिट्टी का तेल व खाद्यान वितरण करने का निर्देश दिया । बता दें कि पिछले सोमवार की रात घाघरा नदी में जलस्तर के दबाव से छोटी सरजू नदी पर स्थित बदरहुआ बांध का तटबंध टेकनपुर व हसनपुर के बीच टूट गया। देखते ही देखते टेकनपुर हसनपुर गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया। नदी का पानी बंधा तोड़कर तेज गति से गांवों में घुसता हुआ मऊ जिले के बड़रॉव ब्लॉक अंतर्गत सिपाह, भुवनचक, भगवान चक, तमाड़ी, सपनौति, मादी आदि गांवों में फैल गया। जिससे क्षेत्र के किसानों की फसलें पूरी तरह जलमग्न हो गयी। समाज सेवी ज्ञानिश शुक्ला ने बाढ़ के वजह से किसानों की पानी में डूबी फसल का सर्वे करके किसानों को उनके फसल का उचित मुआवजा देने की जिलाधिकारी के समक्ष मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।