{"_id":"6290fa885eb60b123c2384a1","slug":"dm-seized-substandard-construction-material-mau-news-vns655818762","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सीज कराई घटिया निर्माण सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के रैनी में नगर पालिका के निर्माणाधीन सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान ईट च?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने शुक्रवार को रैनी स्थित निर्माणाधीन सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। बाउंड्री निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने के लिए घटिया किस्म की ईंटे मिलने पर कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के कर्मचारी को फटकार लगाई। निर्माण सामग्री सीज कराते हुए जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन करते हुए रिपोर्ट तलब की। सॉल़िड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में जहां अभी सिर्फ बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि कार्य की स्वीकृति माह जनवरी में ही मिल गई थी। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 14 करोड सात लाख रुपये है। कार्यदायी संस्था को लागत का 20 प्रतिशत मिल भी चुका है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ने बताया कि आचार संहिता लगे होने के कारण कार्य देर से प्रारंभ हुआ, जिसकी वजह से अभी सिर्फ बाउंड्री निर्माण का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान बाउंड्री निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने के लिए वहां रखे गए ईट खराब गुणवत्ता के मिलने पर जिलाधिकारी ने कर्मचारी को फटकार लगाते हुए उपजिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि मौके पर उपलब्ध सभी घटिया निर्माण सामग्री को सीज करते हुए कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्यवाही प्रारंभ कराएं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे लगे सरिया एवं अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की भी जांच की। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार को निर्देश दिए कि अगर कार्यदायी संस्था गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करती है तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी लगाएं। उन्होंने कार्य की जांच के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप जिलाधिकारी तथा अधिशासी अधिकारी की टीम बनाकर रिपोर्ट तत्काल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।