फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM reprimanded AE

डीएम ने एई को लगाई फटकार

Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded AE
नगर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला शाखा के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते जिलाधिका? - फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने नगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माणाधीन चहारदीवारी में प्रयुक्त की खराब ईंटें देख कर एई को फटकार लगाई और कार्य में सुधार करने को चेताया। कहा निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान दें। 1260 लाख की लागत वाले इस संस्थान के निर्माण कार्य की स्वीकृति वित्तीय 2020-21 में हुई थी। पहली किस्त फरवरी 2021 में जारी हुई एवं अब तक कुल स्वीकृत लागत की 50 प्रतिशत धनराशि कार्यदायी संस्था को मिल चुकी है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था पैकफेड के सहायक अभियंता से निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। वर्कशॉप का निर्माण कार्य बंद होने पर सहायक अभियंता ने कहा कि टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पुन: शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का भी निरीक्षण किया, जहां पर अच्छी गुणवत्ता के ईटों का प्रयोग नहीं हो रहा था। इसको लेकर जिलाधिकारी ने एई को फटकारा और गुणवत्ता में लापरवाही न करने को कहा। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के अलावा तहसीलदार सदर संजीव कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed