{"_id":"5ef788728ebc3e431836d2c1","slug":"dm-ordered-control-over-bacteria-borne-diseases-in-the-meeting-mau-news-vns532633898","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में डीएम ने बैक्टेरिया जनित रोगों पर नियंत्रण का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में डीएम ने बैक्टेरिया जनित रोगों पर नियंत्रण का दिया आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बैक्टेरिया जनित रोगों पर लगाम लगाने के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर डीएम ने समीक्षा करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया। इसमें हॉट स्पॉट क्षेत्र में होने वाली गतिविधियां प्रभावित किए बिना इस अभियान पर काम करें।
आगामी एक जुलाई से 31 जुलाई 2020 तक चलने वाले इस अभियान के बाबत मरीजों के उपचार करने की रुपरेखा से अवगत कराया गया। बताया गया कि टीएसयू जांच की आवश्यकता होती है, लेकिनअस्पताल में जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है समीक्षा में बताया गया जिले के सभी कोल्ड चेन पॉइंट पर काम करने के लिए 15 एंड्राइड मोबाईल की आवश्यकता है। इसीक्रम में जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को भुगतान प्रगति बड़राव ब्लाक की 54 प्रतिशत, फतेहपुर मंडाव की 98 प्रतिशत मिली।
जननी सुरक्षा योजना के तहत ब्लाक बार आशा भुगतान की तुलनात्मक रिपोर्ट में परदहां और दोहरीघाट की आशा का भुगतान सही नहीं मिला। इसी तरह से टीकाकरण की प्रगति में कोपागंज में सबसे कम और फतेहपुर मंडाव में सबसे अधिक टीकाकरण होना पाया गया। समीक्षा के बाद डीएम ने स्पष्ट किया कि हॉटस्पॉट एरिया में लगाई गई व्यवस्था में कोई कमी नहीं होना चाहिए। सभी को हॉट स्पॉट के नियमों का पालन करना अनिवार्य है। ऐसा न करने वालों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संचारी रोग तथा दिमागी बुखार के मरीजों की निगरानी करनी आवश्यक
विज्ञापन
होगी। जिला स्तरपर मस्तिष्क ज्वर का उपचार करने के लिए केंद्र की स्थापना की जाए। इस दौरान नगरपालिका/नगर पंचायत खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था करें। हैंडपंप के रिबोरिंग और पिेयजल की गुणवत्ता की व्यवस्था करने के लिए जल निगम को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।