फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspection uncovers in mau 17 employees missing Deputy Director of Agriculture also on holiday

UP: डीएम के निरीक्षण में खुली पोल...17 कर्मचारी मिले गायब, उपनिदेशक कृषि भी मना रहे थे छुट्टी; कार्रवाई

Fri, 07 Nov 2025 05:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Nov 2025 05:10 PM IST
सार

Mau News: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त कार्यालय अध्यक्षों को समय से कार्यालय उपस्थित रहते हुए अन्य कर्मचारी की भी समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिया।

विज्ञापन
DM inspection uncovers in mau 17 employees missing Deputy Director of Agriculture also on holiday
डीएम के निरीक्षण में गायब मिले कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शुक्रवार को कृषि भवन और कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो कर्मचारी दो दिन से गायब मिले। वहीं, कृषि उपनिदेशक सहित सत्रह से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी गायब मिले। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने इस पर कार्रवाई करते हुए अविलंब स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया। कृषि भवन स्थित उप कृषि निदेशक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ सहायक परमहंस यादव, वंदना सिंह निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गई। 
विज्ञापन


इसके अलावा वरिष्ठ सहायक अशोक कुमार प्रजापति, जयेंद्र द्विवेदी बीते छह नवंबर से अनुपस्थित मिले। अमित कुमार यादव कनिष्ठ सहायक भी बीते एक नवंबर से अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा हरेंद्र यादव वाहन चालक भी अनुपस्थित पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान प्राविधिक सहायक ग्रुप बी संजय मौर्य, कनिष्ठ सहायक कमलेश कुमार यादव, उमेश यादव तथा राधेश्याम सिंह अनुपस्थित पाए गए। जबकि वाहन चालक संदीप कुमार बीते तीन नवंबर से अनुपस्थित पाए गए। 

जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक आशुतोष शुक्ला अनुपस्थित मिले। भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मानचित्रकार सुनील कुमार गुप्ता अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान चीफ कैशियर राज बहादुर यादव अनुपस्थित पाए गए।

जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर दो स्थापना एवं एक संविदा कार्मिक उपस्थित पाए गए। कार्यालय निरीक्षण के दौरान इतनी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अविलंब स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों दिया। साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण ना होने पर संबंधित अधिकारियों/ कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed