फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM inspected the counting site and strong room

डीएम ने किया मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

Tue, 01 Mar 2022 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the counting site and strong room
नगर के सब्जी मंडी में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी सुशील घुले।? - फोटो : MAU
मऊ। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अंतर्गत जिले में सातवें चरण में सात मार्च मतदान तथा 10 मार्च,2022 को मतगणना का कार्य होना है। चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, जिलाधिकारी के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए लगातार सक्रिय है। मंगलवार को जिलाधिकारी अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ मतगणना स्थल की तैयारियों एवं स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया। मतगणना स्थल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए बनाए गए गलियारे के बाहरी हिस्से को और ऊंचा करने एवं गलियारे के दोनों तरफ मजबूत जालियां लगाने के निर्देश दिया। साथ ही वहां पर मतगणना के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम को रखने के लिए बनाए गए सभी विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम एवं उसके अंदर ईवीएम के रखने के लिए चिंहित किए गए स्थानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतगणना से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी हर्षिता तिवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed