फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DM furious over delay in construction of Kanha Gaushala

Mau News: कान्हा गौशाला के निर्माण में देरी पर भड़के डीएम

Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 10:42 AM IST
विज्ञापन
DM furious over delay in construction of Kanha Gaushala
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर मनरेगा कार्यों, निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना सहित विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। कान्हा गौशाला के निर्माण की स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को कार्यदायी संस्था के खिलाफ शासन को पत्र लिखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक ने बताया निर्धारित लक्ष्य 32 के सापेक्ष अब तक 13 खेल के मैदान पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। शेष मार्च के अंत तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। साथ ही नए वित्तीय वर्ष के लिए 32 अन्य स्थलों के चिन्हीकरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने इस महीने के अंत तक सभी खेल के मैदान एवं हाट बाजारों के निर्माण के कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला के निर्माण की स्थिति की समीक्षा के दौरान निर्माण में देरी पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को दिया। उन्होंने डीसी मनरेगा को प्रत्येक ब्लॉक में अगले वित्तीय वर्ष में प्रत्येक ब्लॉक में तीन नए अस्थाई गौशाला के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed